Monday, May 13, 2024
Homeआस्थाज्योतिषGuru Gochar 2024: 1 मई से वृष राशि में गोचर करेंगे देवगुरु...

Guru Gochar 2024: 1 मई से वृष राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

वर्तमान में गुरु ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह का मेष राशि से वृष राशि में गोचर 1 मई को 5:30 बजे सायंकाल को हो रहा है। पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार भी गुरु ग्रह का मेष राशि से वृष राशि में गोचर 1 मई को दिन में 11:01 बजे पर हो रहा है। भुवन विजय पंचांग के अनुसार यह गोचर 28 अप्रैल को 30 घटी 17 पल अर्थात सायंकाल 5:42 बजे पर हो रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय का कहना है कि वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति अर्थात गुरु ग्रह मेष राशि में कोचर कर रहे हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है जो गुरु का मित्र है। अर्थात गुरुदेव इस समय अपनी मित्र राशि में है जिससे वे भरपूर शक्तिशाली हैं। इसके बाद उनका प्रवेश वृष राशि में होगा। वृष राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। शुक्र और गुरु में शत्रुता है। जिससे गुरुदेव वृष राशि में कमजोर रहते हैं, अर्थात उनकी शक्ति में कमी आ जाएगी।

राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

गुरु ग्रह दूसरे भाव में रहेगा तथा यह नीच दृष्टि से दशम भाव को मित्र दृष्टि से अष्टम भाव को और शत्रु दृष्टि से छठे भाव को देखेगा। धन की आवक में कमी होगी। दुर्घटनाओं से बचेंगे तथा पेट में बीमारी हो सकती है।

वृष राशि

पेट संबंधी पीड़ा हो सकती है। भाग्य से कोई लाभ नहीं होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  बच्चों को कष्ट हो सकता है। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

मिथुन राशि

खर्चे में वृद्धि होगी। सुख में कमी आएगी। पेट मैं पीड़ा हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि

धनलाभ में कमी होगी। भाइयों से तकरार हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में सावधानी से कार्य करें अन्यथा आपको कष्ट होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। धन के आवक में कमी होगी। पेट में पीड़ा हो सकती है।

कन्या राशि

आपको स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है। भाग्य में कमी होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा ।

तुला राशि

दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके सुख में कमी आएगी। धन की वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। आपके व्यय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। धन लाभ में कमी होगी।

धनु राशि

अच्छे कामों में आपका धन व्यय होगा। आपको पेट में कष्ट हो सकता है। धन की आवक में कमी होगी। कार्यालय में सचेत रहकर कार्य करें।

मकर राशि

छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से आपको कुछ प्राप्त नहीं हो पाएगा।

कुंभ राशि

आपके सुख में कमी आएगी। लोगों के बीच में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में आपको परेशानी आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि

भाइयों और बहनों से आपके संबंध तनावपूर्ण रहेंगे। धन लाभ में कमी आएगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

उपाय

आप सभी को चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत या विष्णु सहस्त्रनाम का कम से कम पांच बार पाठ करें।

संबंधित समाचार