Wednesday, May 8, 2024
Homeइकोनॉमीदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 619 अरब डॉलर...

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 619 अरब डॉलर पर

मुंबई (हि.स.)। विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 फरवरी को समाप्त हफ्ते में 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 619 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 1.13 अरब डॉलर घटकर 616.09 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 23 फ़रवरी को समाप्त हफ़्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 619 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.13 अरब डॉलर घटकर 616.09 अरब डॉलर रहा था। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.40 अरब डॉलर बढ़कर 548.19 अरब डॉलर हो गई।

आंकड़ों के मुताबिक 23 फरवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 47.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.85 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 8.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास देश की आरक्षित जमा भी 90 लाख डॉलर बढ़कर 4.84 अरब डॉलर हो गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

टॉप न्यूज