Saturday, May 4, 2024
Homeमनोरंजनअयोध्या से नंगे पांव लौटे जैकी श्रॉफ, वीडियो वायरल

अयोध्या से नंगे पांव लौटे जैकी श्रॉफ, वीडियो वायरल

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। इस समारोह में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे। जैकी श्राॅफ का इस कार्यक्रम में नंगे पैर आना लोगों को पसंद आया। इस एक वीडियो भी वायरल हुआ है। श्राॅफ के इस काम की हर कोई सराहना कर रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह शामिल होने के लिए अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेता विवेक ओबेरॉय मुंबई से आए थे। जैकी श्रॉफ की राम भक्ति के बारे में ओबेरॉय ने पैपराजी को बताया। पैपराजी के अनुसार विवेक ने बतायाकि, ‘जैकी श्रॉफ राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए नंगे पैर आए थे और नंगे पैर ही मुंबई वापस गए। जैकी श्रॉफ और विवेक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई नेटिज़न्स ने जैकी श्रॉफ के एक्शन की सराहना की है।

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ अपनी सादगी के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह मुंबई में राम मंदिर की सीढ़ियां साफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट कर एक्टर के काम की सराहना की।

जैकी श्रॉफ के काम की बात करें तो उन्होंने वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म ‘मस्ती में रहने का’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ”जेलर” में विलेन का किरदार निभाया था।

टॉप न्यूज