Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरबर्लिन में आयोजित हुई भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह की 17वीं बैठक

बर्लिन में आयोजित हुई भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह की 17वीं बैठक

भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह (MCSG) की 17वीं बैठक 1 एवं 2 अक्टूबर 2024 को बर्लिन, जर्मनी में आयोजित की गई।

इस बैठक के दौरान हुए विचार विमर्श में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का दायरा बढ़ाने तथा पूरे स्पेक्ट्रम में जारी रक्षा सहभागिताओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए नई पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह बैठक मैत्रीपूर्ण, जोशपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।

एमसीएसजी मंच की स्थापना दोनों देशों के बीच मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ और जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सशस्त्र बल विभाग के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित वार्ता के माध्यम से रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सहयोग के लिए एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप सहायक प्रमुख और जर्मनी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सशस्त्र बल विभाग के कार्यालय के उप निदेशक ने की।

Related Articles

Latest News