Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरबैंकॉक जा रहे विमान में सवार महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, बनारस...

बैंकॉक जा रहे विमान में सवार महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, बनारस में इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी (हि.स.)। दिल्ली से बैंकॉक जा रहे विमान में सवार एक महिला यात्री की अचानक तबियत बिगड़ने पर शनिवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट से बैंकॉक निवासी 40 वर्षीया महिला यात्री को शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

दिल्ली से विस्तारा एयर लाइंस के विमान ने बैंकॉक के लिए उड़ान भरी तभी अचानक उसमें सवार एक महिला यात्री थिपवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विमान के पायलट ने इसकी जानकारी वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी को दी और आपात स्थिति में उतरने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान ने लैंडिंग की। बीमार महिला को एप्रन पर उतारने के बाद विमान ने फिर बैंकॉक के लिए उड़ान भरी।

Related Articles

Latest News