Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसेना ने बट्टल सेक्टर में घुसपैठ विफल की, एक जवान घायल

सेना ने बट्टल सेक्टर में घुसपैठ विफल की, एक जवान घायल

जम्मू (हि.स.)। सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बट्टल सेक्टर में आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पोस्ट में कहा कि सतर्क सैनिकों ने सुबह तीन बजे बट्टल सेक्टर में आतंकवादियों पर प्रभावी ढंग से गोलीबारी करके घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारी गोलीबारी के दौरान एक बहादुर जवान घायल हो गया है। ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Latest News