Sunday, September 6, 2026
Homeखास खबरबरगी बांध का जलस्तर 421.15 मीटर पहुंचा, जल उपयोगी क्षमता 87.17 प्रतिशत

बरगी बांध का जलस्तर 421.15 मीटर पहुंचा, जल उपयोगी क्षमता 87.17 प्रतिशत

बरगी बांध के गेटों से जल निकासी बढ़ाने के संबंध में सूचना जारी की गई है। 20 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे बांध का जलस्तर 421.15 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बांध की जल उपयोगी क्षमता 2772 एमसीएम (87.17 प्रतिशत) है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 1761 क्यूमेक है।

जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए दोपहर 12 बजे बांध से जल निकासी 1031 क्यूमेक से बढ़ाकर 3988 क्यूमेक कर दिया गया । इसके बाद 13 जल द्वार औसतन 2.15 मीटर की ऊंचाई तक खुले रहेंगे। इससे मां नर्मदा के घाटों पर जलस्तर में लगभग 8 से 10 फीट की वृद्धि होने की संभावना है।

प्रशासन ने सर्वसाधारण से मां नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Latest News