Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरभूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक कल से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा...

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक कल से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे भारत

नई दिल्ली (हि.स.)। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक पत्नी जेत्सुन पेमा वांगचुक और भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 5-6 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जिनकी विशेषता आपसी समझ और विश्वास पर आधारित है।

यात्रा के दौरान भूटान नरेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वरिष्ठ अधिकारी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Latest News