सर्व समाज सेवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुनी गई बिहार की बेटी स्नेहा किरण

वैश्विक शांति की दिशा में कार्यरत सामाजिक संगठन सर्व समाज सेवा की राष्ट्रीय कोर कमिटी के सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तैयार की गई है। जिसमें अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड की बेटी जानी मानी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता व संघ जिला संयोजिका स्नेहा किरण भी चुनी गई है। विदित हो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने वाली वे पहली बिहारी है।

सर्व समाज सेवा संगठन मूलतः पूरे विश्व में मानवता को पुनर्स्थापित करने की दिशा में कार्यरत है। इस कोरोना काल में सर्व समाज सेवा के सेवादारों द्वारा पिछले दो महीने से चल रही विश्वव्यापी मुहिम वॉरियर्स ऑन मिशन कोविड-19 पूरी तरह सफल रही।

जिसमें विश्व के 12 से अधिक देशों एवं भारत के 62 से अधिक शहरों ने  भाग लिया। कुल मिलाकर इनकी भागीदारी 80 हज़ार से ऊपर रही।

बिहार के अररिया की बेटी, सीमांचल की बेटी होनहार प्रतिभावान स्नेहा किरण अंतराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक शांति की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहें, ऐसी शुभकामना है।