उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत, सपा को लगा तगड़ा झटका

उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल करते हुए 75 में से 65 सीटों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है, उसके खाते में सिर्फ 6 सीटें आयी हैं।

इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा गठबंधन ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में 75 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की है। इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए मैं प्रदेश की जनता एवं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।