Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरदिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दी आतिशी को नेता विपक्ष के रूप में...

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दी आतिशी को नेता विपक्ष के रूप में मान्यता

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज आम आदमी पार्टी (आआपा) विधायक आतिशी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता प्रदान कर दी। यह निर्णय आम आदमी पार्टी द्वारा आतिशी को विपक्ष का नेता नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है।

दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से आज यहां जारी गजट में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा की सदस्य आतिशी जो सरकार के विपक्षी दल की सदन की नेता हैं, उनको राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता (वेतन और भत्ते) अधिनियम, 2001 (दिल्ली अधिनियम संख्या 6, 2002) की धारा 2 के अनुसार तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है।

उल्लेखनीय है कि आतिशी मौजूदा समय में कालकाजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंंने हाल ही में सम्पन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के रमेश बिधूड़ी को पराजित किया। इससे पहले आआपा शासन में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

Related Articles

Latest News