राज्यसभा के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रबंधन पर संसदीय स्थायी समिति की बैठकें गुरुवार को जबलपुर में हुईं। बैठकों की अध्यक्षता समिति के चेयरमेन राज्यसभा सांसद निरंजन बिशी ने की। बैठकों में राज्यसभा सांसद गुलाम अली समेत समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। इन बैठकों में तकनीकी प्रगति के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर विशेष बल दिया गया। समिति के सदस्यों का दल 9 जनवरी से 11 जनवरी तक मध्यप्रदेश के जबलपुर और कटनी के दौरे पर रहेगा।
समिति की पहली बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और स्थानीय प्राधिकरणों प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग और इसके संबंध में सार्वजनिक संस्थानों द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।
स्थायी समिति की दूसरी बैठक में एमपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, पुलिस अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन तथा कॉमन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यहाँ साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं नागरिकों के डेटा की सुरक्षा के लिए साइबर कानूनों के प्रवर्तन पर चर्चा की गई।
तीसरी बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक) और डाक विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में वित्तीय संस्थानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। साइबर सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारी व संबंधित विषय से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।
राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठकों में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, संभागायुक्त अभय वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नबर श्रीमती प्रीति यादव और अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



