Homeखास खबरहर घर में नल द्वारा पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें : कलेक्‍टर

हर घर में नल द्वारा पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें : कलेक्‍टर

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में विकासखंडवार एकल ग्राम नल-जल योजना की विस्तृत समीक्षा कर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में चालू स्थिति में नल कनेक्शन कराने का कार्य नियमित रूप से जारी रखें।

इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहां कहीं डेमेज कनेक्शन है या लीकेज है उसे ठीक कराएं। बैठक में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

साथ ही अधिकारियों को लक्ष्य अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए ताकि जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।

जल जीवन मिशन के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने क लिए अंतर्विभागीय समन्‍वय भी की गई, जिसमें पीडब्‍ल्‍यूडी, एमपीआरडीसी और फॉरेस्‍ट विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में कहा गया कि जहां कहीं भी पाइपलाईन बिछाने में दिक्‍कत आ रही है वहां संबंधित अधिकारी से समन्‍वय करें और पाइपलाईन बिछायें और पाईपलाईन बिछाने के बाद पहले की भांति सड़कों का सुधार भी करें।

बैठक में जल निगम व लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि लक्ष्‍य अनुसार हर घर में नल द्वारा पानी पहुंचायें।

Related Articles

Latest News