Famous singer : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और मधुर स्वर की धनी Suman Kalyanpur का रविवार देर शाम मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उन्होंने 31 मई की रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। उनकी करीबी मित्र मंगला खाडिलकर ने बताया कि सुमन कल्याणपुर पिछले कुछ दिनों से अपने ही गाए हुए गीत सुन रही थीं और बेहद शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह गईं। ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार’ समेत कई सदाबहार गीतों को अपनी आवाज देने वाली सुमन कल्याणपुर के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Famous singer :अंतिम संस्कार पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा
उनका अंतिम संस्कार सोमवार 1 जून को पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा. उनके परिवार में उनकी बेटी चारू हैं. सुमन को 2023 में पद्मभूषण सम्मान मिला था. सुमन की आवाज की तुलना अक्सर लता मंगेशकर की आवाज से होती थी. फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 11 भाषाओं में 3000 से ज्यादा फिल्मी-नॉन फिल्मी गाने गाए.
Famous singer :1960 और 1970 के दशक में खास पहचान बनाई
सुमन कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत में एक खास पहचान बनाई थी. उस दौर में लता मंगेशकर जैसी महान गायिका के रहते हुए भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई.
Famous singer : ऐसे सुपर हिट गानें जो आज भी लोकप्रिय हैं
उनके गाए आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार तुम्हीं से और तुमने पुकारा और हम चले आए जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और ओडिया समेत कई भाषाओं में गाने गाए.











