कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच फीडे महिला विश्व कप फाइनल का दूसरा गेम भी ड्रॉ रहा। दोनों मुकाबले अब तक बराबरी पर हैं। विजेता का फैसला अब सोमवार को टाई ब्रेकर मुकाबले से होगा।
भारत की कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच खेला जा रहा फीडे महिला विश्व कप फाइनल का दूसरा गेम 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। अब फीडे महिला विश्व कप विजेता का फैसला सोमवार को होने वाले टाइ ब्रेकर गेम से होगा।
आज खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की हालांकि कड़े मुकाबले के बीच आखिरी में दोनों ने ड्रॉ पर सहमति बनाई। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच शनिवार को खेला गया पहला गेम भी ड्रॉ रहा था।











