Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरभारतीय सेना के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस...

भारतीय सेना के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट की खरीद करेगी सरकार

SHABD, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज 67 हज़ार करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्तावों को मंज़ूरी दी। भारतीय सेना के लिए पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों के लिए थर्मल इमेजर-आधारित ड्राइवर नाइट साइट की खरीद हेतु आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे बीएमपी की रात्रिकालीन ड्राइविंग क्षमता में वृद्धि होगी और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को बेहतर गतिशीलता और परिचालन लाभ मिलेगा।

भारतीय नौसेना के लिए कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट, ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चरों की खरीद और बराक-1 प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के उन्नयन हेतु आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की गई। कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट की खरीद भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्ध अभियानों में खतरों का पता लगाने, वर्गीकरण करने और उन्हें बेअसर करने की क्षमता प्रदान करेगी।

भारतीय वायु सेना के लिए माउंटेन राडार की खरीद और सक्षम एवं स्पाइडर हथियार प्रणाली के उन्नयन हेतु आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की गई। माउंटेन राडार की खरीद से पर्वतीय क्षेत्र में सीमाओं पर और उसके पार हवाई निगरानी क्षमता में वृद्धि होगी। एकीकृत वायु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली के साथ एकीकरण हेतु सक्षम और स्पाइडर प्रणाली के उन्नयन से वायु रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।

तीनों सेनाओं के लिए मध्यम ऊंचाई वाले लंबी क्षमता वाले MALE रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट RPA की खरीद हेतु आवश्यकता की स्वीकृति भी प्रदान की गई। प्रस्तावित MALE RPA कई पेलोड और हथियार ले जा सकते हैं और लंबी क्षमता वाले मिशनों के लिए लंबी दूरी तक काम कर सकते हैं। ये सशस्त्र बलों की चौबीसों घंटे निगरानी और युद्ध क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे।

DAC ने C-17 और C-130J बेड़े के रखरखाव और S-400 लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध के लिए भी आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की।

Related Articles

Latest News