भारतीय टीम ने अपने आखिरी सुपर-फोर मैच में चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। इस शानदार जीत के साथ भारत सुपर-4 में शीर्ष पर रहा।
एशिया कप पुरूष हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। बिहार के राजगीर में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम ने कल अपने आखिरी सुपर-फोर मैच में चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में जगह बनायी।
इस शानदार जीत के साथ भारत सुपर-4 में शीर्ष पर रहा। दक्षिण कोरिया भी मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुँच गया है। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहा है। वहीं 5वें से 8वें स्थान के लिए हुए मैच में कज़ाकिस्तान ने चीनी ताइपे को 6-4 से हराया।











