Saturday, May 2, 2026
Homeखास खबरIIITDM जबलपुर ने जापान की अग्रणी संस्थाओं के साथ रणनीतिक शैक्षणिक सहयोग...

IIITDM जबलपुर ने जापान की अग्रणी संस्थाओं के साथ रणनीतिक शैक्षणिक सहयोग को किया और सशक्त

जबलपुर । जापान की प्रमुख विश्ववि‌द्यालयों एवं संगठनों के साथ महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं औ‌द्योगिक सहयोग स्थापित करते हुए अपने वैश्विक जुड़ाव को और सुदृढ़ किया है।

यह पहल अनुसंधान, नवाचार एवं छात्र विकास के क्षेत्र में भारत-जापान साझेदारी को नई मजबूती प्रदान करती है।

जापान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय समन्वयक, दक्षिण पश्चिम एशिया प्रभाग के जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य श्री योकोटे फुमिनोरी और सुश्री त्सुचिया ने विदेश मंत्रालय जापान के सहयोग से आयोजित वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम डिजाइन कार्यशाला (DeW 10.0) के दौरान IIITDM जबलपुर का दौरा किया। सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा निम्नलिखित बिंदुओं पर की गई।

प्रतिष्ठित JST LOTUS अनुसंधान सहयोग

वित्त वर्ष 2025 के अंतर्गत Japan Science and Technology Agency (JST) LOTUS कार्यक्रम में IIITDM जबलपुर एवं The University of Tokyo के संयुक्त अनुसंधान परियोजना का चयन क्रियान्वयन हेतु किया गया है।

“Development of a Multimodal, Personalized, Cross-cultural, and Interpretable Stress Measurement System” शीर्षक की इस परियोजना का उद्देश्य उन्नत वेयरेबल तकनीकों तथा व्याख्येय (Interpretable) कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मॉडलों के माध्यम से सटीक एवं सांस्कृतिक रूप से अनुकूल तनाव मापन प्रणाली का विकास करना है।

इस परियोजना में प्रो. पुनीत टंडन भारतीय प्रमुख अन्वेषक के रूप में तथा प्रो. वारिसावा जापानी पक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस स्वीकृत प्रोजेक्ट के तहत, प्रो. टंडन के PhD स्टूडेंट डॉ. हर्षल वाई. शहारे, एक इनवाइटेड ओवरसीज़ रिसर्चर के तौर पर प्रो. वारिसावा की लैब में मार्च 2026 से मार्च 2027 तक 12 माह की शोध अवधि के लिए जापान में कार्य करेंगे। प्रो. टंडन, विजिटिंग रिसर्चर (भारतीय प्रमुख कार्यान्वयन अधिकारी) के रूप में एक महीने के लिए जापान में शोध करेंगे।

करेंगे। यह सहयोग डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य तकनीकों के विकास तथा दीर्घकालिक भारत-जापान अनुसंधान नेटवर्क को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

औ‌द्योगिक सहयोग एवं प्लेसमेंट उपलब्धियां

संस्थान ने छात्रों को संरचित इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने हेतु Tech Japan (Talendy) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया है।

पिछले दो वर्षों में:

19 जापानी कंपनियों ने इंटर्नशिप प्रदान की

47 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) प्राप्त हुए

इंटर्नशिप कार्यक्रम अंशकालिक (सेमेस्टर के दौरान), ग्रीष्मकालीन, सेमेस्टर-दीर्घ एवं वार्षिक स्वरूप में उपलब्ध हैं। ये अवसर ऑनलाइन (Remoe) तथा ऑन-साइट दोनों माध्यमों से प्रदान किए जाते हैं, जिससे छात्रों को वैश्विक औ‌द्योगिक अनुभव प्राप्त हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव एवं शैक्षणिक विनिम्य

संस्थान के विद्यार्थियों ने JENESYS Programme कार्यक्रम में भाग लेकर जापान सरकार द्वारा पूर्ण

वित्तपोषित अंतरराष्ट्रीय exposure एवं सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनकी वैश्विक समझ एवं अंतर-सांस्कृतिक क्षमता में वृद्धि हुई। इस योजना के तहत वर्ष 2024 में छह स्नातक छात्रों और वर्ष 2025 में पांच स्नातक छात्रों ने जापान का दौरा किया।

Related Articles

Latest News