हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत की रैंकिंग आठ स्थान सुधरकर 77वें नंबर पर पहुंच गई है। सिंगापुर पहले स्थान पर कायम है, जबकि अमेरिका और ब्रिटेन की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। पाकिस्तान 96वें स्थान पर सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल है।
दुनियाभर के पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी हो गई है, जिसमें भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार दुनियाभर के पासपोर्ट्स की रैंकिंग में भारत छह महीनों में आठ नंबर छलांग लगाकर 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। जिससे भारत के पासपोर्ट को काफी मजबूती मिली है।
इस पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद सात यूरोपीय देश- डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन आते हैं, जो तीसरे स्थान पर हैं।
इसके अलावा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन चौथे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विट्जरलैंड पांचवें स्थान पर हैं।
वहीं ब्रिटेन और अमेरिका की रैंकिंग में गिरावट आई है। दोनों एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। ब्रिटेन और अमेरिका पासपोर्ट रैंकिंग में गिरकर 6ठे और 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर पासपोट्स की लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान 96वें नंबर पर है।











