Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरसत्ता परिवर्तन के दौर से गुजर रहे सीरिया से भारत ने सुरक्षित...

सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजर रहे सीरिया से भारत ने सुरक्षित निकाले अपने 75 नागरिक

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत सरकार ने सीरिया में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद वहां से 75 भारतीय नागरिकों को निकाला है। निकाले गए लोगों में जम्मू और कश्मीर के 44 जायरीन (तीर्थयात्री) शामिल थे, जो सईदा ज़ैनब में फंसे हुए थे।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुँच गए हैं और वे उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लौटेंगे।

मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सीरिया में भारतीय नागरिकों के अनुरोध और सुरक्षा स्थिति के आकलन के बाद दमिश्क और बेरूत में भारतीय दूतावासों द्वारा समन्वित निकासी को लागू किया गया।

मंत्रालय ने सीरिया में बचे हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपडेट के लिए दमिश्क में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी) और ईमेल आईडी (hoc.damascus@mea.gov.in) पर संपर्क में रहें।

Related Articles

Latest News