Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरइंडिगो ने रचा इतिहास ,लॉन्च किया पहला एयरबस एयरक्राफ्ट A321XLR

इंडिगो ने रचा इतिहास ,लॉन्च किया पहला एयरबस एयरक्राफ्ट A321XLR

नई दिल्‍ली,(हि.स)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने पहला एयरबस एयरक्राफ्ट A321XLR उतारकर इतिहास रच दिया। यह विमान खासतौर से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है।

सबसे लंबा नैरो-बॉडी वाला यह विमान एयरलाइन को अपने मौजूदा A320 एयरक्राफ्ट के बेड़े से ज़्यादा दूर तक उड़ान भरने की सुविधा देगा।

इंडिगो ने बुधवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में कहा कि भारत का पहला A321 XLR आखिरकार घर आ गया है। कंपनी ने बताया कि ऑर्डर किए गए 40, A321XLR में से पहले विमान की डिलीवरी हो गई है, जिसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई।

इंडिगो के बेड़े में शामिल भारत का पहला एयरबस A321XLR विमान एथेंस के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगा और भारत की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता को बढ़ाएगा।

एयरलाइन ने बताया कि पहला A321XLR को इंडिगो की नई सर्विसेज पर इस्तेमाल किया जाएगा, जो 23 जनवरी से मुंबई को एथेंस से और 24 जनवरी, 2026 से दिल्ली को एथेंस से जोड़ेगी, ये दोनों उड़ानें सप्‍ताह में तीन बार चलेंगी।

सबसे लंबा नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट एयरलाइन को अपने मौजूदा A320 एयरक्राफ्ट के बेड़े से ज्‍यादा दूर तक उड़ान भरने की सुविधा देगा।

Related Articles

Latest News