जबलपुर l रेल सुरक्षा बल पोस्ट जबलपुर एवं स्टेशन मैनेजर कमर्शियल जबलपुर के द्वारा स्टेशन व आउटर पर विशेष अभियान चलाकर ऑटो वालों व नो पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों तथा स्टेशन एवं आउटर पर अवैध वेंडरो पर रेल अधिनियम के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किये गये I
जो निम्नअनुसार है l
(1) अवैध वेंडर बिना प्रॉपर कार्ड के धारा-144 = 26 केस I
(2) नो पार्किंग एरिया में अवैध रूप से ऑटो चालाक पर धारा -159 = 06 केस I
(3) रेल पटरी पार करने वालों पर धारा -147 = 14 केस I
(4) अवैध रूप से विकलांग कोच में यात्रा करने वाले धारा -155 = 01 केस I
(5) ट्रेन में अवैध रूप से धूम्रपान करते पाए जाने वालों पर धारा-167 = 01 केस I
(6) ट्रेन में चेन खींच बिना कारण ट्रेन रोकने वालों पर धारा-141 = 02 केस I
टोटल 50 मामले दर्ज किए गए है ।











