केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्योपुर एवं सिंगरौली के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया। इन महाविद्यालयों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को नई गति मिलेगी।











