Saturday, September 12, 2026
Homeखास खबरब्रिटेन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद पीएम मोदी रवाना हुए मालदीव

ब्रिटेन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद पीएम मोदी रवाना हुए मालदीव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन का ऐतिहासिक सफल दौरा संपन्न करके मालदीव रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाक़ात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 25 से 26 जुलाई तक मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ होंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू के बीच मुलाकात होगी। जिसमें आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Latest News