Saturday, May 2, 2026
Homeखास खबरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

चंडीगढ़ (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री मान मंगलवार रात चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवंत मान का संतुलन बिगड़ गया। सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें पहले सीएम आवास चंडीगढ़ लाया गया। वहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके साथ मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। वहां डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

भगवंत मान 13 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे। इसी दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। तब से वह दिल्ली में ही रुके हुए थे।

Related Articles

Latest News