Thursday, April 23, 2026
Homeखास खबरRPF Jabalpur : 19052 ट्रेन में फर्जी किन्नरों का पर्दाफाश, प्रशासन ने...

RPF Jabalpur : 19052 ट्रेन में फर्जी किन्नरों का पर्दाफाश, प्रशासन ने की कार्रवाई

RPF Jabalpur : ट्रेन नंबर 19052 में नकली किन्नरों की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जबलपुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर और आउटर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी की गहन तलाशी ली गई, जिसमें जनरल कोच से तीन संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए, जो खुद को किन्नर बताकर यात्रियों से वसूली कर रहे थे।
RPF Jabalpur : जांच के दौरान उनकी पहचान नकली किन्नरों के रूप में हुई, जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें हिरासत में लेकर रेल सुरक्षा बल पोस्ट जबलपुर में रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे अवैध कृत्यों पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।,-
RPF Jabalpur
RPF Jabalpur
RPF Jabalpur : कार्रवाई के दौरान पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान क्रमशः आशकी कुंवर (उम्र 32 वर्ष), जिन्नत (उम्र 26 वर्ष) और रंगीली (उम्र 43 वर्ष) के रूप में हुई है।
RPF Jabalpur : आशकी कुंवर और जिन्नत दोनों कटनी के गायत्री नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं और गुरु हेमा किन्नर से जुड़े हुए हैं, जबकि रंगीली इटारसी के नाला मोहल्ला क्षेत्र की निवासी है और गुरु रेशम खान से संबंध रखती है।
RPF Jabalpur :प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये तीनों खुद को किन्नर बताकर ट्रेनों में यात्रियों से पैसे वसूलते थे। फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा इनके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
RPF Jabalpur
RPF Jabalpur
RPF Jabalpur :उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए रेल अधिनियम की धारा 137 से 145 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं के अंतर्गत अवैध रूप से यात्रा करना, यात्रियों को परेशान करना, बिना अनुमति वसूली करना और रेलवे परिसर में अनुचित गतिविधियों में शामिल होना जैसे अपराध शामिल होते हैं।
RPF Jabalpur :प्रारंभिक जांच के आधार पर आरपीएफ ने सभी आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Related Articles

Latest News