Friday, April 26, 2024
Homeभारतपाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा रूस, रक्षामंत्रियों की बैठक में...

पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा रूस, रक्षामंत्रियों की बैठक में रूस ने भारत को दिया भरोसा

मास्को. शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने रूस के दौरे पर पहुंचे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गी के साथ बैठक की. इस बैठक ने रूस ने भारत को भरोसा दिया है कि वो पाकिस्तान की हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा.

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच करीब एक घंटे से अधिक तक चली बैठक में भारत की मांग पर रूस ने वादा किया है कि वो पाकिस्तान के साथ नो आर्म्स सप्लाई की पॉलिसी जारी रखेगा. यानि पाकिस्तान को किसी तरह के बड़े हथियार सप्लाई नहीं किए जाएंगे. इसे पाकिस्तान के लिये एक बड़े झटके तौर पर देखा जा रहा है.

इसके अलावा भारत के सुरक्षा से जुड़े मामलों पर रूस ने पूरे साथ का भरोसा भी दिया है. इस बैठक में रूस ने भारत के मेक इन इंडिया प्रोग्राम का समर्थन किया और अपनी ओर से योगदान की बात कही.

टॉप न्यूज