Sunday, September 6, 2026
Homeखास खबर‘स्मार्ट बिजली’ एप में नए अलर्ट फीचर्स, अब उपभोक्ता रख सकेंगे बिजली...

‘स्मार्ट बिजली’ एप में नए अलर्ट फीचर्स, अब उपभोक्ता रख सकेंगे बिजली खपत पर प्रभावी नजर

मुख्य महाप्रबंधक (आईटी) प्रशांत गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत की सटीक, समयबद्ध एवं सहज जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘स्मार्ट बिजली’ एप में नए नोटिफिकेशन एवं अलर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं।

इन सुविधाओं के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक एवं मासिक बिजली खपत पर निरंतर नजर रख सकेंगे तथा खपत में अनावश्यक वृद्धि होने पर समय रहते अपने विद्युत उपयोग को नियंत्रित कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यह सुविधा उपभोक्ताओं को बिजली खपत के प्रति अधिक जागरूक बनाने के साथ-साथ ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग को भी प्रोत्साहित करेगी। स्मार्ट मीटरिंग को अधिक पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी एवं जागरूकता आधारित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Latest News