Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरयात्रि किराये से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कमाए 5,664 करोड़

यात्रि किराये से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कमाए 5,664 करोड़

रायपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रायपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में रायपुर रेल मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5,664 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया,इसमें माल लदान से लगभग 5,000 करोड़ रुपये और यात्री आय से 631 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। पूरे भारत में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे माल राजस्व में प्रथम स्थान पर है, जबकि रायपुर मंडल इस क्षेत्र में पूरे देश में 9वें स्थान पर रहा ।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी लगातार काम जारी है। वित्तीय वर्ष में लगभग 30,410 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हुए, जबकि लगभग 51,000 करोड़ रुपये के निर्माण और विकास कार्य चल रहे हैं,दयानंद ने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ के साथ रेलवे का कोई सौतेला व्यवहार नहीं है।

भारतीय रेलवे और रेल मंत्री, भारत सरकार की प्राथमिकता के तहत इस क्षेत्र को देश की मुख्य विकास धारा से जोड़ने के लिए सभी परियोजनाओं और प्रस्तावों को पूर्ण समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

 

Related Articles

Latest News