Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड: दशकों के संघर्ष के बाद पिथौरागढ़ का खूनी गांव बना अब...

उत्तराखंड: दशकों के संघर्ष के बाद पिथौरागढ़ का खूनी गांव बना अब देवीग्राम

दशकों के संघर्ष के बाद गांव के नाम को बदलने की मांग पूरी हुई है। पिथौरागढ़ स्थित खूनी गांव का नाम अब देवी ग्राम हो गया है। ग्रामीणों ने इस बात को लेकर बेहद खुशी है।

19 अगस्त 2025, पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के जाजरदेवल स्थित खूनी गांव का नाम अब बदलकर देवी ग्राम कर दिया गया है। लंबे समय से ग्रामवासी इस बदलाव की मांग कर रहे थे, जो आखिरकार उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद पूरी हो गई है। नाम परिवर्तन की इस सफलता पर पूरे गाँव में हर्ष का माहौल है। गांव की नवनियुक्त ग्राम प्रधान इंद्रा जोशी ने समस्त ग्रामवासियों की तरफ से गांव का नाम बदलने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ साथ शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

इंद्रा जोशी ग्राम प्रधान ने बताई इसके पीछे की कहानी

इस गांव का नाम खूनी गांव पड़ने के पीछे कई कहानिया छुपी है। गांव के बुजुर्ग जगदीश जोशी बताते हैं कि आजादी की लड़ाई के दौरान गांव वालों का अंग्रेजों के साथ संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में खून खराबा हुआ और कई अंग्रेज सैनिक मारे गए। तब से अंग्रेजों द्वारा इस गांव को खूनी गांव के नाम से पुकारा जाने लगा। हालांकि इस बात के प्रमाण मौजूद नहीं हैं। बुजुर्ग जगदीश जोशी ने बताया कि गांव के ललित मोहन जोशी के निरंतर प्रयासो से इस कार्य में सफलता मिली है। वहीं, गांव के युवा मोहित जोशी ने बताया कि कई जगह गांव का नाम लेने में उन्हें शर्मिंदगी भी महसूस होती थी, लेकिन गांव की आराध्यदेवी के नाम पर यहां का नाम रखने से उन्हें अब गर्व महसूस हो रहा है।

अजय टम्टा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री ने दिया बयान

खूनी नाम बदलवाने के लिए गांव वालों को दशकों तक संघर्ष करना पड़ा। जिसके बाद अब यह राज्य बनने के बाद उत्तराखंड का पहला ऐसा गांव बन गया है जिसका नाम परिवर्तन हुआ है। क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भेजी गई नाम परिवर्तन की प्रस्ताव फाइल केंद्र के 6 मंत्रालयों तक गई और वहां से पास होकर अंत में नोटिफिकेशन जारी हुआ। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की जन भावनाओं को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस पर पहल की गई। उन्होंने क्षेत्र वासियों को नाम परिवर्तन की बधाई दी है।

 

Related Articles

Latest News