Venezuela Disaster: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले 7.2 और फिर कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
दोनों झटकों का केंद्र राजधानी कराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप के बाद कराकस समेत कई शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं, जबकि बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका जताई जा रही है।
विभिन्न प्रारंभिक आकलनों में मृतकों की संख्या हजारों में पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है और राहत-बचाव अभियान तेज कर दिए गए हैं।
जोरदार भूकंप के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. वहीं अब बचाव कार्य जोरों पर है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया.
इससे धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया. यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था.











