Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरआईसीसी वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हुआ विराट कोहली और रोहित शर्मा...

आईसीसी वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हुआ विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम वनडे से बाहर कर दिया गया है। दरअसल बुधवार को एक बार फिर से आईसीसी ने रैंकिंग जारी की, लेकिन क्रिकेट प्रेमी उस समय ताज्जुब में पड़ गए, जब पता चला कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हो गए। बिना कोई ​वजह बताए, आईसीसी ने उनका नाम हटा दिया। जबकि पिछले सप्ताह ये दोनों खिलाड़ी टॉप 5 में बने हुए थे।

रोहित और कोहली का नाम अचानक हो गया गाय​ब

बुधवार को एक बार फिर से आईसीसी ने अपनी अपडेट वनडे रैंकिंग जारी की। इसमें शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम आ गया। जब​कि इससे पहले पिछले सप्ताह यहां रोहित शर्मा का कब्जा था। पिछले सप्ताह की ही बात की जाए तो रोहित शर्मा 756 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर ​थे और कोहली 736 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर थे। लेकिन अब इन दोनों का नाम टॉप 10 से तो छोड़ दीजिए टॉप 100 में भी नजर नहीं आ रहा है। वहीँ इस मामले पर आईसीसी ने कुछ कहा तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ये ​तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। जो इससे पहले भी होता रहा है।

Related Articles

Latest News