Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम- अगले तीन दिनों तक उत्तर...

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम- अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में हो सकती है हल्की बारिश

नई दिल्ली (हि.स.)। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश औऱ उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण रविवार से मैदानी इलाकों में सर्दी बढेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कही कही हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, खास तौर पर 07 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगले हफ्ते के अंत तक शीतलहर शुरू होने की संभावना

भी जताई गई है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल राज्य में मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

तीन दिन की राहत के बाद एक्यूआई में फिर गिरावट, एक्यूआई 233 हुआ दर्ज

तीन दिनों की थोड़ी राहत के बाद, शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से ‘खराब’ श्रेणी में आ गई।

शनिवार को शाम 4 बजे शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 233 दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 197 दर्ज किया गया था जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इससे पहले गुरुवार को एक्यूआई में सुधार होने के कारण राजधानी से ग्रैप 3 और ग्रैप 4 को हटा दिया गया था।

Related Articles

Latest News