प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न सम्मानित भूपेन हजारिका पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान असम की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, लोग माफ नहीं करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के दरांग में 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने घुसपैठियों को कांग्रेस की तरफ से मिल रहे समर्थन पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार घुसपैठियों को देश के साधनों और संसाधनों पर कब्जा नहीं करने देगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने के समय कांग्रेस अध्यक्ष की अनर्गल टिप्पणी पर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भूपेन हजारिका का अपमान करने वाले लोगों को असम की जनता माफ नहीं करेगी।











