विद्यालय: प्रियंका त्रिपाठी

मैं ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
बाबा रामदेव को बुलाऊंगी
योग का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे हष्ट-पुष्ट हो जाएंगे
भारत को रोग मुक्त बनाएंगे

मैं ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
श्री रविशंकर को बुलाऊंगी
सभ्यता संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे संस्कारशील हो जाएंगे
भारत की असली पहचान कराएंगे

मैं ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
इसरो के वैज्ञानिक को बुलाऊंगी
विज्ञान का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे मिसाइल मैन बन जाएंगे
भारत मिसाइल का देश कहलाएगा

मैं ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
सचिन, धोनी को बुलाऊंगी
क्रिकेट का खेल सिखाएंगे
बच्चे चौके-छक्के लगाएंगे
भारत को विश्व कप दिलाएंगे

मैं ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
मोदी जी को बुलाऊंगी
गरीबी में काबिलियत का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे होनहार हो जाएंगे
भारत को बुलंदी पर पहुंचाएंगे

प्रियंका पांडेय त्रिपाठी
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश