कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा रायपुर में राष्ट्रीय सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कुराश एसोसिएशन जबलपुर के महासचिव शशांक सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम दल में कुराश एकेडमी पनागर के 10 खिलाड़ी ने भाग लिया। इनमें अरमान लोधी ग्रुप-3 के 35 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अर्जित करने में सफल रहे। वहीं अविरल सिंह ठाकुर ने ग्रुप-3 के 60 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर अमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रेसिडेंट तथा विक्रम अवॉर्डी विवेक स्वामी, अमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव तथा इंटरनेशनल 3 स्टार रैफरी राहुल व्यास, जबलपुर कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष विभोर बबेले, मैनेजर फादर जोस एंटोनी सेंट एलॉयसियस स्कूल पनागर, प्रिंसिपल सिस्टर सरिता एंटोनी सेंट एलॉयसियस स्कूल पनागर, अमित श्रीवास तथा पूर्व खिलाड़ी सुमित ठाकुर, राहुल भोजक, विश्वास चौधरी, सात्विक कुर्मी, सीरिल श्रीवास ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक शशांक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी पनागर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।











