Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनश्रीरामलला-राग सेवा में सुजाता महापात्र ने प्रस्तुत किया ओडिशी नृत्य

श्रीरामलला-राग सेवा में सुजाता महापात्र ने प्रस्तुत किया ओडिशी नृत्य

अयोध्या (हि.स.)।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम लला – राग सेवा में तृतीय दिवस रविवार को सुजाता महापात्र ने ओडिशी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन प्रफुल्लित कर दिया। देश भर के विभिन्न प्रांतों और कला परंपराओ के सौ से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा 45 दिनों तक भगवान श्री रामलला सरकार के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा देंगे। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को “जन्मे अवध रघुरइया हो” ……. आदि सोहर, बधावा, मंगलगान से लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी थी।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला राग सेवा प्रतिदिन सायंकाल 3बजे से 5 बजे के मध्य गुंजायमान हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम राग सेवा में आज सुजाता महापात्र ने ओडिशी नृत्य का प्रभु के समक्ष अपनी प्रस्तुति अर्पित किया। उन्होंने अपने टीम के साथ शास्त्रीय परंपरा के अनुरूप राग सेवा दी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि भगवान श्री रामलला सरकार के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा अर्पित करने के कार्यक्रम को न्यास की ओर से इस कार्यक्रम के कल्पनाकार और संयोजक अयोध्या राजपरिवार से जुड़े यतींद्र मिश्र हैं।

संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा देश भर के विभिन्न प्रांतों और कला परंपराओ के 100 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा गत शुक्रवार से अगले 45 दिनों तक भगवान श्री रामलला सरकार के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा देंगे। यह आयोजन भगवान के समक्ष गूढ़ मंडप में किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News