मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों बिजली कर्मी की सुपुत्री पल्ल्वी वर्मा को उनकी चित्रकला कृति छंदक जातक के लिए लक्ष्मी सिंह राजपूत पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला प्रदर्शनी 2024-25 में शासकीय ललित कला निकेतन महाविद्यालय की मास्टर ऑफ आर्ट अंतिम वर्ष की विद्यार्थी पल्लवी वर्मा को उनकी चित्रकला कृति छंदक जातक के लिए लक्ष्मी सिंह राजपूत पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
पल्लवी वर्मा को पुरस्कार स्वरूप 51000 रुपये की सम्मान निधि, प्रमाण पत्र, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किया गया।
पल्लवी वर्मा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के जनसम्पर्क विभाग में कार्यरत रमेश कुमार वर्मा व रामरती वर्मा की पुत्री हैं।




![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)






