रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला के सभागार में रविवार को कुम्भकार महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जबलपुर संभाग के कुम्भकार एवं चक्रवर्ती समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परंपरागत कला प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ प्रजापति व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
मंत्री ने कुम्भकार समाज को परिश्रम व कला का प्रतीक बताते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी और सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ और समस्याओं संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया।











