Monday, June 15, 2026
Homeजन-मनसंत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव पर जबलपुर के कजरवारा में हुई महाआरती

संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव पर जबलपुर के कजरवारा में हुई महाआरती

जबलपुर के कजरवारा में विशिष्ट अतिथियों जबलपुर केंट विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. आलोक चंसोरिया एवं सुश्री कृष्णा दास चौधरी पार्षद रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव पर आयोजित महाआरती में शामिल हुए।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 648वीं जयंती के अवसर समिति के द्वारा गुरु रविदास मंदिर प्रांगण कजरवारा में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

आज मंगलवार 11 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना, सायं 7 बजे महाआरती एवं भंडारा प्रसाद वितरण किया गया, वहीं कल बुधवार 12 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शोभायात्रा कजरवारा पुरानी बस्ती, जबलपुर से गुरु रविदास धाम गौरीघाट तक निकाली जाएगी। इसके पश्चात गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में गायक रज्जन सूर्यवंशी एवं साथी द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी (ठेकेदार) करेंगे।

समिति के प्रकाश अहिरवार, संदीप सूर्यवंशी, दिनेश चौधरी, सचिन कुमार रवि, प्रदीप अहिरवार, नकुल गुप्ता, विजय महोबिया, राजू पटेल, बालमुकुंद सैन, केशरी चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी पूरन चौधरी (पप्पू), देवीदीन रैदास, योगेश चौधरी, संदीप सूर्यवंशी, देवीदीन रैदास, रामअवतार चौधरी, मेघलाल चौधरी, संतलाल चौधरी ने शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Latest News