Friday, October 23, 2026
Homeजन-मनएमपी के उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु...

एमपी के उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु 10 फरवरी तक किये जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखंड स्तरीय मॉडल विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों से 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन विद्यालयों में प्रवेश, राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को संभावित है। प्रवेश परीक्षा के लिए जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन www.mpsos.gov.in पर कर सकेंगे। आवेदन के साथ 200 रूपए का शुल्क कियोस्क पर देना होगा। इसमें कियोस्क का शुल्क भी शामिल है। ऑनलाइन आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को उस उत्कृष्ट विद्यालय का चयन भी करना होगा, जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।

प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर देखी जा सकती है। परीक्षा के प्रवेश पत्र www.mpsos.nic.in अथवा www.mpsos.gov.in या मोबाइल एप mpsos से डाउनलोड किए जा सकेंगे। 

Related Articles

Latest News