जबलपुर। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने कहा कि बिजली कंपनियों में संविदा, आउट सोर्स पर बिजली लाइनों, टांसफार्मर पर व बिजली सेक्टर के ब्रांड एंबेसडर लाइनमैन साथियों को विद्युत दुघर्टना से बचाने के साथ बेहतरीन तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
उन्हें गुणवत्ता पूर्ण सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाएं। विद्युत दुघर्टना को रोकने के लिए वर्क परमिट देते समय सुरक्षाए सुरक्षित जीवन हेतु पूरी सावधानी बरती जाए।
राकेश डीपी पाठक ने लाइनमैन दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा लाईन मैनो के सम्मान की एक अच्छी परम्परा है। इससे जहां लाईन मैनो में अपने कार्य के प्रति और अधिक उत्साहए समर्पणए जुझारू पन बढ़ता है। वहीं अगले वर्ष अपने सम्मान का लक्ष्य निर्धारित होता है।
वर्तमान में ऊर्जा विभाग,शासन और सभी बिजली कंपनियों द्वारा बिजली कार्मिकों, पेंशनर्स के हित में लगातार सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लिए जा रहे हैं। तकनीकी कार्य करने वाले सभी कर्मचारियोंए संविदा कर्मियों एवं आउट सोर्स कर्मचारियों का बीस लाख का बीमा कराया जाना चाहिए।
जिसमें दस लाख का बीमा ठेका कंपनी द्वारा और दस लाख बिजली कंपनियों द्वारा निशुल्क बीमा कराया जाना चाहिए। जिससे बिजली दुघर्टना होने पर संबंधित कर्मचारी साथी के परिवारए आश्रितों का जीवन यापन हो सकें।
फेडरेशन के दिनेश दुबे, सीताराम कुरचानिया, अनूप वर्मा, केदारनाथ अग्निहोत्री, एडवोकेट श्याम मोहन वर्मा, अविनाश तिवारी, मोहन श्रीवास, दीपक मेमने, विजय तिवारी किसलय, सुरेन्द्र तिवारी, सुधीर मिश्रा, राजेश मिश्रा, मोहित पटेल, योगेश पटेल, विनय पाठक, दिनेश गोस्वामी, सतेन्द्र सुहाने, सतीश गुप्ता, अजय चौबे सहित फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ने सभी लाइन मैनो की कर्तव्य परायणताए जुझारू पन की सराहना करते हुए बधाई दी।











