जबलपुर में निवास कर रहे तमिल समुदाय की संस्था तमिल संघम की आयोजित बैठक में जबलपुर संभाग तमिल संघम का गठन कर सर्वसम्मति से राजेश पिल्ले कन्ना को अध्यक्ष व राकेश स्वामी राकू को सचिव मनोनीत किया गया।
बैठक में तमिल संघम के जबलपुर संरक्षक विष्णु बाबा जी, कृष्णमूर्ति पिल्ले, डीएल भारती, राममूर्ति स्वामी एवं पदाधिकारी गोपाल पिल्ले, अध्यक्ष विक्की स्वामी, सचिव दशरथ पिल्ले, रवि पिल्ले, राकेश पिल्ले, ज्योति रेड्डी, पुष्पराज पिल्ले, राजेश पिल्ले और जबलपुर के तमिल मंदिरों संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में श्री बालाजी मंदिर सिविक सेंटर के पदाधिकारी, श्री अण्डाल वैष्णो सभा गोराबाजार के सचिव नितेश पिल्ले व पदाधिकारी वेनूगोपाल पिल्ले, रीतेश दास, श्री तिरूवैंकट मुडैयान तमिल सभा सदर के अध्यक्ष अरूण पिल्ले व सचिव आकाश स्वामी, तुलसी द्रविड, किशन पिल्ले, महेश्वर पिल्ले, श्री मारीअम्मा मंदिर समिति नेहरू नगर की अध्यक्ष ज्योति रेड्डी ने भविष्य में तमिल समाज द्वारा किए जाने वाले रचनात्मक कार्यों पर चर्चा की।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



