कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी-कारगिल-सियाचिन-दिल्ली का ध्येय लेकर ग्राम नाटाराम जिला राजगढ़ निवासी आशा मालवीय 24 जून 2024 से संपूर्ण भारत एकल साइकिल यात्रा कर रही है।
आशा मालवीय इसके पूर्व भी 1 नवंबर 2022 से 15 अगस्त 2023 तक संपूर्ण भारत में 26,000 किमी एकल महिला साइकिल यात्रा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्ण कर चुकी हैं।
आशा मालवीय 15 अगस्त 2024 को हिम अच्छादित सियाचिन पहुंची तथा भारत के वीर सपूतों को नमन किया। उसके पश्चात 6 सितंबर 2024 को दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मोटरेबल रोड में साइकिलिंग की और वहां से आज जबलपुर आई हैं।
जबलपुर पहुंच कर आशा मालवीय ने आज कलेक्टर दीपक सक्सेना से सौजन्य भेंट की। आशा मालवीय के द्वारा अभी तक इस यात्रा में 16,700 किमी की दूरी तय कर ली गई है।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



