Saturday, June 6, 2026
Homeजन-मन'आभा आईडी' से मिलेगा पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, डिजिटल हेल्थ मिशन तहत तैयार...

‘आभा आईडी’ से मिलेगा पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, डिजिटल हेल्थ मिशन तहत तैयार होगा मरीजों का डिजिटल स्वास्थ्य डाटा

मंडला – डिजिटल हेल्थ मिशन से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी स्मार्ट,  ‘आभा आईडी’ से मिलेगा पूरा मेडिकल रिकॉर्ड  आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों का डिजिटल स्वास्थ्य डाटा तैयार किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत प्रत्येक मरीज के लिए 14 अंकों की ‘आभा आईडी’ बनाई जा रही है, जो पुराने रोग, टेस्ट रिपोर्ट, दवाओं की पर्ची और अन्य मेडिकल जानकारी डिजिटल रूप में संग्रहित करेगी। मरीज अस्पताल में या क्यूआर कोड स्कैन कर स्वयं आईडी बना सकते हैं। मोबाइल ऐप या आभा पोर्टल से इसे कहीं से भी सक्रिय किया जा सकता है।

अस्पताल में स्कैनर से जानकारी तुरंत उपलब्ध होगी और डॉक्टर को पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ऐप पर दिखाई देगा। यह सुविधा मरीजों को कागजी फाइल और लंबी लाइनों से मुक्ति देगी।

Related Articles

Latest News