Thursday, February 12, 2026
Homeजन-मनविकसित भारत @2047 पर दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

विकसित भारत @2047 पर दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

ग्वालियर,(हि.स.)। केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में आज सोमवार से विकसित भारत @2047 विषय पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारम्भ सुबह 11:00 बजे होगा।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी देवेंद्र बाथरी ने बताया कि प्रदर्शनी में विकसित भारत @2047, नेक्स्ट जेन जीएसटी एवं वीबी-जी राम-जी विषयों पर आधारित छायाचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को भारत सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक उपलब्धियों तथा भविष्य की विकास दृष्टि से अवगत कराना है। यह प्रदर्शनी सभी के लिए निःशुल्क रहेगी।

Related Articles

Latest News