मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की विभागीय समिति गठित, पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति मध्य प्रदेश के अवधेश तिवारी एवं अर्वेन्द्र राजपूत की सहमति से मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की विभागीय समिति का अध्यक्ष गौरव शर्मा को मनोनीत किया।

साथ ही नीलेश जायसवाल, श्रीमती श्वेता यादव, श्रीमती नीलम मिश्रा को उपाध्यक्ष, रोहित राज कुमार को सचिव, नितिन मिश्रा, श्रीमती कल्पना थोयत, राहुल कोष्टा को सह सचिव, चंदन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, पी राबिन को प्रचार मंत्री एवं कल्लू प्रसाद झारिया को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।

इन सभी नवगठित विभागीय समिति के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने एकजुट होकर कर्मचारी हितैषी मांगों को समय-समय पर शासन के समक्ष उठाने सहमति दी और कहा कि मांगों को पूरा कराने के लिए पूरजोर प्रयास करेंगे।

संघ के उदित भदोरिया, प्रमोद तिवारी, अर्वेन्द्र राजपूत, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश पांडे, अजय तिवारी, केशव शुक्ला, प्रमोद वर्मा, वीरेद्र राजपूत, दुर्गेश श्रीवास्तव, रामकृष्ण तिवारी, सतीश देशमुख, रमेश कांबले, पंकज जायसवाल, योगेश कपूर ने इनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दी हैं।