एमपी में चुनाव भी हो गए लेकिन मतदान कर्मियों को आज तक नहीं हुआ मानदेय का भुगतान

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि पंचायतों और नगर निगम के सभी चरणों के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं और परिणाम भी आ चुके हैं, लेकिन इस कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को आज भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।

संघ ने कहा कि कर्मचारियों ने अपना पैसा लगा कर दो समय का खाना खाया, अपने किराये से सामग्री स्थल तक गए, टोल नाकों में टेक्स दिया और निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न करवाया। इस कार्य में लगे मतदान दल के रिजर्व कर्मी मतदान लेखा दल एवं अन्य दल के कर्मचारी जो मतदान कार्य में संलग्न है को चुनाव होने के पश्चात भी मानदेय नहीं दिया गया है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, मुकेश चतुर्वेदी, प्रशांत सोंधिया, संजय गुजराल, धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम, रविकांत दहायत, देव दोनेरिया, एसके बांदिल, प्रदीप पटेल, अजय दुबे, केजी पाठक, योगेंद्र मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, आशुतोष तिवारी, मंसूर बेग, मनोज रॉय ने चुनाव कार्य में  लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मानदेय देने की मांग की है।