एमपी में बिना संसाधन डियूटी कर रहा कर्मचारी, डंडों की दम पर कैसे पकड़े मुजरिम

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि सरकारी कर्मचारियों को बिना सुरक्षा के उपकरण दिए खतरनाक स्थानों में डियूटी लगाकर कार्य करवाये जा रहे है। सुरक्षा के लिए अथियार ना होने से यह अपनी सुरक्षा भी नहीं कर पा रहे है।

वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभागों के कर्मचारियों को जंगली जानवरों के बीच, पुलिस कर्मचारियों को गंभीर मुजरिमों को गिरफ्तार करने और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जंगली क्षेत्र में खेतों की नपाई करने का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन अप्रिय स्थिति से सामना करने के लिए हथियार नहीं दिए जा रहे है। 

इसके अलावा वाहन चालकों, समयपालों और उपयंत्रियों से खतरनाक स्थानों पर डियूटी करवाई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के साधन उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम, प्रशांत सोंधिया, रविकांत दहायत, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, संजय गुजराल, विश्वदीप पटेरिया, यूएस करोसिया, देव दोनेरिया, एसके बांदिल, प्रदीप पटेल, अजय दुबे, योगेंद्र मिश्रा, आशुतोष तिवारी, नरेंद्र सेन, चंदू जाऊलकर ने सभी विभागों के अधिकारियों से सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध करवाने की  मांग की है। जिससे हमले से बचाव कर सकें।