एमपी के शासकीय कर्मी परेशान: इन्टरनेट से नहीं इन्ट्रानेट से हो Ess अपेडेशन

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जबलपुर जिले के समस्त 53 विभागों के लोक सेवकों को अपना ifmis सिस्टम में Ess (Employee Self Service ) प्लेटफार्म पर अपनी स्वयं की Profile अपडेशन, पारिवारिक जानकारी, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता आदि जानकारी पूर्ण करने के निर्देश हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में जिला कोषालय अधिकारी द्वारा जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को Ess अपडेट करने हेतु लिखा गया है, जिसमें जिन विभागों में लोक सेवकों की संख्या 100 से कम है वह प्रति दिन कम से कम 10 तथा जिन विभागों में 100 से अधिक लोक सेवक कार्यरत हैं, वह प्रति 20 Profile अपडेट करने हेतु लिखा गया है।

किन्तु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग में सेवकों की संख्या हजारों में है ऐसी स्थिति में इन विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों के द्वारा अपने अधीनस्थ लोक सेवकों की Profile अपडेट करने में भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वित्त विभाग द्वारा उक्त कार्य करने का समय सुबह 10 बजे के पूर्व तथा सांय 7 बजे के बाद ही यह सुविधा इंटरनेट पर उपलब्ध हो पा रही है ऐसी स्थिति में कार्यालयीन समय में उक्त कार्य पूर्ण करना संभव नहीं है।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अटल उपाध्याय, मिर्जा मंसूर बेग, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, विनीत विश्वकर्मा, दुर्गेश पाण्डे, आशुतोष तिवारी, राजेन्द्र कुररिया, अमर सिंह लोधी, गोविन्द विल्थरे, रजनीश तिवारी, डीडी गुप्ता, अजय सिंह ठाकुर, राकेश उपाध्याय, मो तारिक, धीरेन्द्र सोनी, मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, श्यामनारायण तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, संतोष तिवारी, महेश कोरी, गणेश उपाध्याय ने आयुक्त कोष एवं लेखा तथा कलेक्टर जिला जबलपुर मांग की है कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग में कार्यरत लोक सेवकों की Profile अपडेशन की समय सीमा में वृद्धि की जाये तथा Ess पूर्ण करने हेतु यह सुविधा कार्यालयीन समय तथा इंट्रानेट पर ही उपलब्ध कराई जाये।